शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा छलका महमरा एनीकट, 5 फीट ऊपर बह रहा पानी, नदी किनारे बसे गांव में मुनादी करा खतरे से कराया अवगत

दुर्ग 14 सितंबर । पिछले 2 दिनों से रुक रुक कर हो रही भारी बारिश के बाद शिवनाथ नदी स्थित महमरा एनीकट से 5 फीट ऊपर पानी बह रहा है। शाम 5:30 बजे के बाद से मोगरा बैराज से 16 से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जल स्तर और बढ़ने की संभावना जल संसाधन विभाग द्वारा व्यक्त की गई है। नदी किनारे बसे गांव में मुनादी कराकर इस स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सुरेश पांडे ने बताया कि लगातार दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण महमरा एनीकट से 5 फीट ऊपर पानी बह रहा है। उन्होंने बताया कि मोगरा बैराज से भी शाम को 16 से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में पहली बार महमरा एनीकट में पानी जल स्तर से ऊपर बह रहा है । जिसके कारण महमरा एनीकट का मार्ग भी बंद हो गया है। श्री पांडे ने बताया कि केचमेंट एरिया से भी लगातार पानी के आने के कारण नदी का जलस्तर और बढ़ेगा। बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए इसी को ध्यान में रखते हुए किनारे बसे गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को खतरे से अवगत करा दिया गया है। साथ ही नदी में जाने से मना किया गया है ।ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके।