Harley Davidson X440 : की तस्वीरों को हाल ही में जारी किया गया था. अब इस बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है, जिसे आगामी 3 जुलाई को बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. बाजार में आने के बाद ये बाइक मुख्य रूप से Royal Enfield को टक्कर देगी.
Harley Davidson X440 Bookings: हार्ले-डेविडसन ने हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर बनाई गई अपनी बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी ने हाल ही में अपनी इस पहली मेड-इन-इंडिया बाइक Harley Davidson X440 से पर्दा उठाया था. इस बाइक को कंपनी के ऑफिशियल डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है, इसके लिए 25,000 रुपये बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा. हार्ले की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली ये सबसे सस्ती बाइक होगी और इसे आगामी 3 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

डीलरशिप सोर्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी 3 जुलाई को इस बाइक को लॉन्च किए जाने के बाद ही इसकी कीमत का खुलासा होगा. संभावना है कि कंपनी इसे 2.5 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये के बीच में बिक्री के लिए लॉन्च करे. इसकी डिलीवरी इसी साल सितंबर महीने से शुरू हो सकती है, हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी बाइक के लॉन्च के समय ही दी जाएगी.
कैसी है Harley Davidson X440
ये हार्ले-डेविडसन की पहली ऐसी बाइक है जो कि पूरी तरह से भारत में बनी है. इसके अलावा ये हार्ले-डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प की साझेदारी में तैयार पहला मॉडल है. एर्गोनॉमिक्स की बात करें तो यह बिना किसी फॉरवर्ड-सेट फुटपेग या स्वेप्ट बैक हैंडलबार के साथ पेश किया गया है, जैसा आप एक क्रूजर पर देखते हैं. बजाय इसके, इस बाइक में कंपनी ने मिड-सेट फुटपेग और एक फ्लैट हैंडलबार दिया है. लेकिन इस बाइक का लुक काफी स्पोर्टी है.

इस बाइक का स्टायलिंग वर्क हार्ले-डेविडसन द्वारा किया गया है, जबकि इसकी इंजीनियरिंग, टेस्टिंग और इसे पूरी तरह डेवलप हीरो मोटोकॉर्प द्वारा किया जा रहा है. देखने में ये एक स्टायलिश बाइक लग रही है जिसमें हार्ले का DNA देखने को मिलेगा. जारी हुईं तस्वीरों को देखें तो पता चलता है कि कंपनी ने इस बाइक में डे-टाइम-रनिंग (DRL) लाइट्स का इस्तेमाल किया है, जिस पर ‘Harley-Davidson’ लिखा हुआ है.
खबर के ख़ास प्वाइंट्स:
Harley Davidson की पहली ऐसी बाइक है जो कि पूरी तरह से भारत में बनी है.
इसे आगामी 3 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा
बुकिंग के लिए 25,000 रुपये की रकम बतौर बुकिंग अमाउंट देने होंगे.
Harley Davidson X440 की डिलीवरी आगामी सितंबर महीने से शुरू हो सकती है.
पावर और परफॉर्मेंस:
हार्ले-डेविडसन X440 को मॉर्डन-रेट्रो लुक दिया गया है और कंपनी ने इस बाइक में नए 440 सीसी की क्षमता का सिंगल-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 30-35 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा. इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि, इसमें स्लिपर क्लच को भी बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया जाएगा.

