घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली
दुर्ग 8 अगस्त । आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर से अग्रसेन चौक तक रैली निकाली गई । जिसमे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती मृदुला वर्मा ,वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ निशा श्रीवास्तव एवं समस्त सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी मेनका देशमुख ने किया । कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती ममता सिंह के मार्गदर्शन से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।

