पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पैर छूने वाला टीआई लाइन अटैच

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पैर छूने वाला टीआई लाइन अटैच


सीजी न्यूज ऑनलाइन 26 दिसंबर। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने माना टीआई मनीष तिवारी को लाइन अटैच किया है। तिवारी को लेकर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था।

इसमें टीआई तिवारी रायपुर एयरपोर्ट पर पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर के स्वागत से जूते उतारकर टोपी हटाते और चरण स्पर्श करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल उठने लगे थे। फिलहाल उनकी जगह नई नियुक्ति नहीं की गई।