भिलाई नगर 25 जून । नंदनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरी करने की नियत से घर में घुसे आरोपी ने दंपत्ति के निजी पलों को कैमरे में कैद कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर 10 लाख रूपये की मांग करने वाले अरोपी को नंदिनी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है । अरोपी के कब्जे से 03 नग मोबाईल व 03 नग सीम जप्त किए गए हैं। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना नंदीनी नगर ने संयुक्त कार्यवाही की।

थाना नंदिनी क्षेत्र ग्राम अहिवारा के एक दंपत्ति द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके निजी पलो का वीडियो रिकार्ड कर प्रार्थी को व्हाट्सप के माध्यम से वीडियों भेजकर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 10 लाख रूपये की मांग कर रहा है। प्रभारी ए. सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम, व थाना प्रभारी नंदीनी नगर राजेश साहू के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम द्वारा सायबर से टेक्निकल साक्ष्य के आधार एवं सीसीटीवी फूटेज के आधार पर संदेही व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया, जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, संदेही व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया की वह पूर्व मे भी प्रार्थी के घर मे दो बार चोरी कर चुका है एवं पुनः चोरी के नियत से प्रार्थी के घर मे प्रवेश किया, जो प्रार्थी दंपती के निजी पलों का अपने मोबाईल से वीडियों रिकार्ड कर कुछ दिनों बाद प्रार्थी को वीडियों भेजकर अगल-अलग नंबरों से कॉल कर 10 लाख रूपये दो नही तो वीडियों वायरल कर दूगां कहकर भयादोहन करता था। आरोपी के कब्जे से 03 नग मोबाईल, 03 नग सीम जप्त कर गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना नंदीनी नगर से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि राजेश पाण्डेय, पूर्ण बहादुर कर्की प्र.आर. चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक चित्रसेन साहू, नरेन्द्र सहारे, राजकुमार चंद्रा, कोमल राजपुत, विक्रान्त कुमार, जावेद हुसैन थाना नंदीनी से सउनि धनेन्द्र पाण्डेय की उल्लेखनीय भूमिका रही।
आरोपी :-
विनय कुमार साहू पिता सुरेश कुमार साहू उम्र 28 वर्ष पता वार्ड नंबर 02 अहिवारा नंदीनी जिला दुर्ग।

