गाड़ी खरीदने पहुंचे सब इंस्पेक्टर काे हो गया प्यार, शादी के तीन माह बाद पता चला एक बच्चे की माँ है दुल्हन…!

गाड़ी खरीदने पहुंचे सब इंस्पेक्टर काे हो गया प्यार, शादी के तीन माह बाद पता चला एक बच्चे की माँ है दुल्हन…!


गाड़ी खरीदने पहुंचे सब इंस्पेक्टर काे हो गया प्यार, शादी के तीन माह बाद पता चला एक बच्चे की माँ है दुल्हन…! 

ग्वालियर, 13 अक्टूबर। कुटुंब न्यायालय में एक सब इंस्पेक्टर के तलाक का रोचक मामला सामने आया है। सब इंस्पेक्टर ने इंटरनेट मीडिया पर 10 पुरानी गाड़ी की बिक्री का विज्ञापन देखा। डीडी नगर में उस गाड़ी को देखने पहुंच गए। जब वह गाड़ी देखने पहुंचे तो गाड़ी काेई बाहर ले गया था। इस कारण गाड़ी नहीं देख सके, लेकिन उस मकान पर एक युवती से उनकी मुलाकात हुई। जब सब इंस्पेक्टर निकलने लगे तो उस युवती ने मोबाइल नंबर ले लिया। गाड़ी वापस आने पर बुलाने को कहा। दो दिन बाद सब इंस्पेक्टर के मोबाइल पर उस युवती का संदेश आया और बातें होने लगीं। बातों बातों में दोनों को प्रेम हो गया। 2019 में दोनों ने आर्य समाज में विवाह रचा लिया। शादी के तीन महीने बाद सब इंस्पेक्टर को पता लगा कि उसकी पत्नी पहले से शादी शुदा है और पहले पति से बच्चा भी है तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी होने लगी। पहला पति फौज में नौकरी कर रहा है। जब घर में कोई नहीं था, तब पत्नी पूरा सामान समेट ले गई। 

सब इंस्पेक्टर ने कुटुंब न्यायालय में तलाक का आवेदन पेश किया है। सब इंस्पेक्टर का कहना है कि पत्नी ने अपना सरनेम बदल लिया था, उसे लगा कि गरीब घर की लड़की है। घर में अच्छा निभाएगी। प्रेम विवाह करने से पहले उसके अच्छे घरों से रिश्ते आए थे, लेकिन पत्नी ऐसा धोखा देगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। वहीं दूसरी ओर पत्नी ने भरण पोषण व घरेलू हिंसा का केस दायर कर दिया है। कुटुंब न्यायालय में तलाक का आवेदन पेश होने के बाद पत्नी से जवाब मांगा है।