सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 2 फरवरी। कल से बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई, स्टूडेंट अपने सेंटर जाकर एग्जाम दे रहे थे इसी बीच खबर आई कि नालंदा में एक परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर में ही बेहोश हो गया और बेहोशी की जो वजह सामने आई वह है सेंटर में मौजूद लड़कियां।
गौरतलब हो कि मनीष शंकर नाम का ये स्टूडेंट अपने सेंटर पर एक साथ सैकड़ों लड़कियां देखकर बेहोश हो गया। मनीष का सेंटर जिस क्लास में आया था, वहां पर उसे छोड़ सभी लड़कियां थीं। बेहोश होने पर मनीष को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा कि मनीष शंकर अल्लाम इकबाल कॉलेज में पढ़ता है। उसका सेंटर बिहार शरीफ के ब्रिलिएंट कॉन्वेंट स्कूल में आया। जब वो परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचा तो वहां पर सभी लड़कियों को देख उसकी हालत खराब हो गई और वो बेहोश हो गया। एग्जाम सेंटर में खुद को अकेला पा वो नर्वस हो गया। इस सेंटर पर सभी लड़कियों के बीच वो अकेला लड़का था और ये देख उसे चक्कर आ गया। मनीष की चाची ने बताया वह एग्जाम सेंटर गया और देखा कि कमरा लड़कियों से भरा हुआ था, इससे वो घबरा गया और उसे बुखार आ गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
गौरतलब हो कि गांव की स्कूलों में आज भी लड़के-लड़कियों को अलग-अलग बैठाया जाता है और इसके चलते दोनों में ही एक-दूसरे को लेकर एक अजीब तरह का भाव रहता है, ऐसा होना स्वाभाविक है।
एग्जाम सेंटर में पहले ही दिन बेहोश हुआ छात्र, हास्पिटल में चाची ने बताया 🟩 पेपर सरल था, इतनी लड़कियां देख उसे बुखार आ गया

