सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 04 जुलाई । राज्य सरकार ने बुधवार देर शाम राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला कर दिया है। सुशील कुमार शुक्ला को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नया रजिस्ट्रार (कुल-सचिव) बनाया गया है। इससे पहले वे बस्तर के संयुक्त कलेक्टर पद पर थे।
शैलाभ कुमार साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अपर कलेक्टर पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है। वहीं उमाशंकर अग्रवाल अब नगर निगम रायपुर के नए अपर आयुक्त होंगे। इससे पहले वे सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ थे। राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर उमेश कुमार पटेल भी मंत्रालय भेजे गए हैं। दुर्ग जिले को दो अधिकारी मिले हैं जिसमें पदुमलाल यादव को उपयुक्त दुर्ग संभाग आयुक्त कार्यालय में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से हितेश पिस्दा को डिप्टी कलेक्टर के पद पर भेजा गया है।


