Bhilai में बेटे की कल होनी थी शादी, एक दिन पहले पिता की हुई हत्या

Bhilai में बेटे की कल होनी थी शादी, एक दिन पहले पिता की हुई हत्या


भिलाई नगर 18 अप्रैल । कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर चुरहा में घर पर बेटे की शादी का पंडाल लगा हुआ था। अज्ञात आरोपियों के द्वारा उसके पिता की किसी नुकीले धारदार हथियार से गोद कर हत्या दी गई। हमला देर रात किया गया । जिससे मौके पर ही भगवान दास मारकंडे की मौत हो गई।

फिलहाल कुम्हारी थाने की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच विवेचना की जा रही है। वही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के अलावा ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक भागवत मारकंडे पिता इतवारी राम 55 वर्ष के चार में से दूसरे नंबर के बेटे की 19 अप्रैल को शादी तय थी। पूरा परिवार इस शादी को लेकर खुश और उत्साहित था। घर पर शादी की सारी तैयारियां चल रही थी। पंडाल भी लग गया था।

लेकिन बीते रात लगभग साढ़े 11 बजे भागवत मारकंडे घर के बाहर बुरी तरीके से जख्मी हालत में पड़ा मिला। किसी अज्ञात के द्वारा नुकीले हथियार से किए गए घातक वार गण एवं रीड की हड्डी तथा शरीर के अन्य हिस्सों में दिखाई पड़ रहे थे। परिजनों की नजर पड़ी तो भागवत को रक्त रंजित अवस्था में कुम्हारी के एपेक्स अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।

भागवत के गले में किसी तेजधार हथियार से वार किए जाने का निशान पाया गया है। शरीर के अन्य हिस्सों में डंडा मारने का भी निशान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ किया। लेकिन घटना को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है।

मृतक भागवत मारकंडे


श्री पाटिल ने बताया कि मृतक अपने परिवार से अलग-अलग अकेले एक कमरे में रहता था। कल रात को घर का दरवाजा खुला करके सो रहा था। उसे रक्त रंजित अवस्था में नाई के द्वारा देखा गया और घटना की सूचना परिजनों को दी गई। कुम्हारी पुलिस में फिलहाल मार्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। वही आरोपियों की तलाश जारी है।