दुकान की आड़ में सट्टा चला रहा था दुकानदार, DURG पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

दुकान की आड़ में सट्टा चला रहा था दुकानदार, DURG पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा


🔴₹15 लाख से अधिक की जप्ती

दुर्ग, 02 फरवरी 2026। पाटन पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक दुकान की आड़ में मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा संचालन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन, सट्टा पर्ची और वाहन जप्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को थाना पाटन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 में एक व्यक्ति द्वारा अवैध सट्टा कारोबार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पाटन पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया।
मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 5, 6(क), 7(ख) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


आरोपी का विवरण


▪️ नितेश कुमार देवांगन, उम्र 44 वर्ष
▪️ निवासी: वार्ड क्रमांक 51, देशमुख मोहल्ला, बुधवारा बस्ती
▪️ थाना पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग.)
जप्त सामग्री
▪️ टाटा कंपनी का वाहन (अनुमानित कीमत ₹15 लाख)
▪️ वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹20 हजार)
▪️ नगद रकम ₹54,170/-
▪️ सट्टा पर्ची एवं डॉट पेन
👉 कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹15,74,170/-


सराहनीय भूमिका


इस कार्रवाई में थाना पाटन के निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं आरक्षकगण की सतर्क पेट्रोलिंग और त्वरित कार्यवाही सराहनीय रही।


दुर्ग पुलिस की अपील


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।