दुर्ग 1 नवंबर। दुर्ग के आधा दर्जन से अधिक वार्ड पिछले 1 सप्ताह से वानर के आतंक से सहमे हुए हैं। यह बंदर लगातार लोगों को काट कर घायल कर रहा है। अब तक 11 से ज्यादा लोगों को इस ने अपना शिकार बनाया है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम लगातार इसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। परंतु वन विभाग को अभी तक सफलता हासिल नहीं हुई है।

दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 कसारडीह के पार्षद प्रकाश गीते ने बताया कि झुंड से भटकने के बाद बंदर 26 अक्टूबर से वार्ड क्रमांक 41, 42, 43, 44 वार्ड के रहवासियों को लगातार परेशान करता रहा। इस उत्पाती बंदर के द्वारा लोगों के घरों में घुसकर आतंक मचाता रहा। इतना कि हीं नहीं इस बंदर के द्वारा वार्ड वासियों को काट कर अपना शिकार भी बनाया। बंदर ने अभी तक दूर के नागरिकों में श्वेता साहू, कुलेश्वरी यादव, नीलकंठ श्रीवास, राजेश यादव, राजेश गुप्ता, मोनू देशलहरे, दीपक देवराज एवं आज एसपी बंगले के पास महिला पूर्णिमा को काटकर अपना शिकार बनाया गया है।

बंदर के द्वारा काटे जाने के बाद इलाज के लिए सभी प्रभावित नागरिकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री गीते ने बताया कि बंदर को लगातार पकड़ने का प्रयास नागरिकों एवं राजनांदगांव वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार प्रयास किया गया परंतु बंदर को कब तक पकड़ पाने में राजनांदगांव की टीम असफल रही जिसके कारण हुआ लौट गई बंदर उपरोक्त वालों में आतंक मचाने के बाद आज वार्ड क्रमांक 25 26 28 एवं 29 में सक्रिय रहा। आज एसपी बंगले के पास महिला पूर्णिमा को उसने काट लिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आज वार्ड वासियों एवं दुर्ग वन विभाग की टीम के द्वारा बंदर को पकड़ने का प्रयास किया गया परंतु अंधेरा होने तक उसे पकड़ा नहीं जा सका। श्री गीते ने बताया कि वर्तमान समय में बंदर वार्ड क्रमांक 26 में एक पेड़ में बैठा हुआ है। जिस को पकड़ने के लिए वन विभाग दुर्ग की टीम के द्वारा जाल बिछाया गया है टीम को उम्मीद है कि कल सुबह तक पकड़ लिया जाएगा।

