सीजी न्यूज ऑनलाइन, 22 जनवरी । राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका के आदेश पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन (दुर्ग) के कुलसचिव आर.एल. खरे को उनके दायित्व से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
कुलाधिपति कार्यलय के आदेश के अनुसार आर.एल. खरे को कुलसचिव के दायित्व निर्वहन हेतु पूर्व में जारी आदेश को निरस्त कर दिया गया है। जो 2 जनवरी 2026 से प्रभावशील माना जाएगा। इसके बाद नए कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है।


