*जिले में कोरोना पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 1.8%, 3053 सैंपल की जांच में मिले केवल 56 संक्रमित मरीज, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या रह गई 527*

*जिले में कोरोना पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 1.8%, 3053 सैंपल की जांच में मिले केवल 56 संक्रमित मरीज, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या रह गई 527*


जिले में कोरोना पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 1.8%, 3053 सैंपल की जांच में मिले केवल 56 संक्रमित मरीज, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या रह गई 527

दुर्ग 14 फरवरी । जिला दुर्ग में आज 3053 सैंपल की जांच में केवल 56 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।जबकि 88 मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। पॉजिटिविटी की दर घटकर केवल 1.8% रह गई है। वहीं जिले में कुल कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर मात्र 527 रह गई है। परंतु आज भी अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में नए कोरोनावायरस जो की पहचान के लिए आज भी विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 3053 सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से केवल 56 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसके कारण जिले में पॉजिटिविटी की दर घटकर केवल 1.8% रह गई है। डॉ ठाकुर ने कहा कि जिले में कोरोना का संक्रमण विगत 1 सप्ताह से लगातार कम हो रहा है ।फिर भी नागरिकों को सुरक्षा एवं बचाव के लिए कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करना चाहिए ताकि इस महामारी से बचा जा सके।