भिलाई नगर 8 अक्टूबर । सेंट जेवियर हर सेकेंडरी स्कूल सेंट जेवियर स्कूल शांति नगर भिलाई के प्राचार्य पर अश्लील हरकत करने का छात्राओं ने लगाया आरोप, पीड़ित छात्राएं शिकायत लेकर पहुंची सुपेला थाने, पुलिस ने शुरू की कार्यवाही स्कूल शांति नगर की 15 से 20 छात्राओं के द्वारा पालकों के साथ स्कूल के प्राचार्य पर सुपेला थाने पहुंचकर स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विगत कई दिनों से यह उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। प्रिंसिपल के इस दुर्व्यवहार से पीड़ित छात्राओं के समर्थन में स्कूल के ही कुछ शिक्षक भी थाने में उपस्थित हुए हैं के अलावा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी प्राचार्य की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में मौजूद है पुलिस के द्वारा महिला अधिकारी की उपस्थिति में छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि प्राचार्य के खिलाफ छात्राओं के द्वारा शिकायत की गई है शिकायत के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। जांच के पश्चात ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पीड़ित छात्राओं के द्वारा सेंट जेवियर स्कूल शांति नगर के प्राचार्य कंबन आनंद कुमार के खिलाफ शिकायत की है कि विगत प्राचार्य के द्वारा अपने कक्ष में बुलाकर अश्लील हरकतें की जाती है प्रचार के द्वारा छात्राओं के प्राइवेट पार्ट को तू आ जाता है एवं शौचालय के बाहर खड़े होकर सांझा करने का प्रयास करता है रोकने के बावजूद भी उसकी यह हरकतें जारी है। प्रिंसिपल इस दुर्व्यवहार से परेशान होकर आज पीड़ित छात्राओं के द्वारा अपने अभिभावकों के साथ सुपेला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की गई है इस दौरान वार्ड पार्षद मुकेश अग्रवाल भी थाने पहुंच गए इस घटना की जानकारी लगने पर हिंदू जागरण मंच के अनिल सिंह भी पीड़ित छात्राओं के समर्थन में सुपेला थाना प्रभारी से शिकायत की है छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले प्राचार्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है।

