सीजी न्यूज ऑनलाइन, 07 जून 2026। बॉलीवुड की ‘एवरग्रीन ब्यूटी’ रेखा अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और कातिलाना अदाओं के लिए तो जानी ही जाती हैं, लेकिन उनसे जुड़ा एक रहस्य ऐसा है जिसने सालों से फैंस को उलझा रखा है। वो रहस्य है उनकी मांग का सिंदूर! आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हर कोई बेताब रहता है। एक बार तो देश के राष्ट्रपति तक ने भरी महफिल में उनसे यह सवाल पूछ लिया था। आइए जानते हैं कि तब रेखा ने क्या जवाब दिया था।
जब राष्ट्रपति ने पूछा ‘सिंदूर का राज’
यह वाकया बेहद दिलचस्प है। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने रेखा से सीधे एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया। राष्ट्रपति ने पूछा, “आप अपनी मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं?” रेखा की मांग का सिंदूर हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है और यह उनके सिग्नेचर लुक का एक बेहद खास हिस्सा बन चुका है।
राष्ट्रपति के इस सीधे सवाल पर रेखा बिल्कुल नहीं झिझकीं। उन्होंने बेहद सादगी और मुस्कुराते हुए इसका जवाब दिया। रेखा ने कहा, “मैं जिस शहर से आती हूं, वहां मांग में सिंदूर भरना बहुत आम बात है… यह वहां का एक फैशन है।” इस एक लाइन के जवाब से रेखा ने उस वक्त खड़े हो रहे तमाम कयासों पर विराम लगा दिया था।
वैसे राजनीति और बॉलीवुड का कनेक्शन भी कमाल का है। हाल ही में कंगना रनौत ने प्रियंका गांधी से अपनी फिल्म देखने का अनुरोध किया था। कंगना के इस अनुरोध पर प्रियंका ने ऐसा ‘2 टूक’ जवाब दिया कि सुनकर भाजपाइयों के तोते उड़ गए!
फ्लॉप से लेकर सुपरस्टार बनने तक का सफर
अगर रेखा के फिल्मी सफर की बात करें, तो उन्होंने सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ‘नागिन’ (1976), ‘मुकद्दर का सिकंदर’ (1978), ‘मिस्टर नटवरलाल’ (1979), ‘खूबसूरत’ (1980), ‘उमराव जान’ (1981) और ‘खून भरी मांग’ (1988) जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा बना दिया।
रेखा हमेशा से यह मानती आई हैं कि वे सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक सच्ची कलाकार हैं। उनके लिए किसी भी फिल्म में रोल की लंबाई मायने नहीं रखती, बल्कि भूमिका का महत्व मायने रखता है। यही वजह है कि उन्होंने केवल लीड रोल के पीछे भागने के बजाय हर तरह के किरदारों को जीवंत किया।
सिमी ग्रेवाल के शो में किया था शादी पर बड़ा खुलासा
रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहीं, लेकिन सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में उन्होंने अपने दिल के कई बंद पन्ने खोले थे। जब शो में उनसे पूछा गया कि भानुरेखा (रेखा का असली नाम) असल जिंदगी में क्या बनना चाहती थीं? तो रेखा का जवाब बेहद चौंकाने वाला था।
रेखा ने खुलासा करते हुए कहा था, “मैं एक्टर बिल्कुल नहीं बनना चाहती थी। मैं तो बस शादी करके अपना एक छोटा सा, प्यारा सा घर बसाना चाहती थी।” रेखा ने यह भी कबूल किया कि वे अपने दिल की बात कभी खुलेआम दुनिया के सामने नहीं रख पाईं। वे हमेशा खुद को चैलेंज करती आईं हैं और आज भी यह सिलसिला जारी है। इसका सबसे बड़ा सबूत हाल ही में देखने को मिला, जब आईफा (IIFA) अवॉर्ड्स में रेखा ने 24-25 मिनट तक स्टेज पर नॉन-स्टॉप परफॉर्मेंस देकर नए जमाने के स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया।

