दुर्ग 5 मार्च । थाना पुलगांव से पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया।
अपराध क्रमांक 54/25 धारा 137 BNS प्रकाश पटेल पिता ललित पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम इटवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा 20 फरवरी 2025 को एक नाबालिग को बहला फुसलाकर वैध संरक्षण से भगा कर ले गया था। जिसे 3 मार्च 2025 को पुलगांव पुलिस के द्वारा घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया गया था। आरोपी 4 मार्च को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिस पर पुलगांव थाने द्वारा अपराध क्रमांक 64/25 धारा 262 BNS पंजीबद्ध किया गया था। जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया।

