पर्यटन मंत्री की फॉलो पायलटिंग गाड़ी पलटी, 2 पुलिसकर्मी जख्मी

पर्यटन मंत्री की फॉलो पायलटिंग गाड़ी पलटी, 2 पुलिसकर्मी जख्मी


सीजी न्यूज ऑनलाइन 30 दिसंबर। महासमुंद जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में पर्यटन मंत्री के काफिले के साथ चल रही फालो पायलटिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सीएएफ के एक जवान का हाथ टूट गया, जबकि एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। घायल सीएएफ जवान को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी अनुसार एक जनवरी को पुरातात्विक नगरी सिरपुर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल सोमवार को सिरपुर पहुंचे थे। मंत्री ने वहां विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और इसके बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।