धारदार चाकू से हमला करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, हथियार बरामद

धारदार चाकू से हमला करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, हथियार बरामद


भिलाई नगर 21 दिसंबर। धारदार चाकू से हमला करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुराने विवाद पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी के पास से हमले में प्रयुक्त हथियार भी जप्त किया गया है।

भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थी थानू यादव (20 वर्ष निवासी शास्त्री नगर कैम्प-1 मेहमान कोलडिपो के पास थाना छावनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 दिसंबर की रात 9 बजे कब्रिस्तान के पास प्रार्थी और कालु सरदार दोनो खड़े थे।उसी दौरान दाउ उर्फ सुरज बंजारे आया और पुराने बातो को लेकर गंदी गंदी गाली देकर हत्या करने की नियत से अपने पास रखे धारदार चीज से प्रार्थी के बाये गाल के उपर मार दिया।

जिससे प्रार्थी जान बचाकर किसी तरह घर की ओर भागा। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में आरोपी सूरज बंजारे ( 22 वर्ष ) निवासी राजीव नगर जैतखाम के पास मुस्लिम कब्रिस्तान के सामने वैशाली नगर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक नग कटर बरामद किया गया।