Accident में घायल व्यक्ति को सेक्टर 9 अस्पताल में कराया भर्ती

Accident में घायल व्यक्ति को सेक्टर 9 अस्पताल में कराया भर्ती


🛑 बिल पेमेंट के नाम पर 50000 की ठगी कर हुआ फरार, नेवई थाने में मामला दर्ज

भिलाई नगर 30 मार्च । सड़क हादसे में घायल अधेड़ का इलाज करा रहे अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल में भुगतान के नाम पर ₹50000 की ठगी कर ली। पेमेंट एप फोनपे से स्वयं के नंबर पर रुपए ट्रांसफर करने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल के पिता की रिपोर्ट पर से नेवई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
नेवई पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार गुप्ता पिता स्व पूरन प्रसाद गुप्ता उम्र 75 वर्ष साकिन प्लाट नंबर 111/1, हनुमान मंदिर के पास मैत्रीकुंज रिसाली में रहते हैं। 27 मार्च को उनका पुत्र अमित कुमार गुप्ता उम्र 44 वर्ष दुपहिया वाहन में किसी काम से निकला था,कि रात्रि करीब 11:00 बजे आजाद मार्केट कृष्णा टाकिज रोड के पास वाहन को मोडते समय दुपहिया वाहन फिसल जाने से वह गिर गया । गिरने से अमित कुमार गुप्ता के घुटने एवं कंधे में चोट लगा तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और इलाज के लिए अपने मोटर सायकल में बैठाकर सेक्टर 09 अस्पताल भिलाई ले गया । अमित कुमार गुप्ता को इलाज हेतु पैसा जमा करने के लिए अज्ञात व्यक्ति को अपना डेबिट कार्ड दिया। जिससे पैसा जमा नही हुआ तब वह अज्ञात व्यक्ति आया और बोला कि पेमेंट नहीं हो रहा है फोन पे चलाते हो क्या, तब अमित ने अपना मोबाईल अज्ञात व्यक्ति को पिन बताकर दिया । अज्ञात व्यक्ति द्वारा अमित के फोन पे के माध्यम से करीब 50,000/- रूपये ट्रांसफर कर लिया । और ना ही अस्पताल का बिल पेमेंट किया । अमित कुमार गुप्ता को विश्वास में लेकर बिल भुगतान करने के नाम से मोबाईल फोन लेकर उसके फोन पे का दुरूपयोग कर बेईमानी पूर्वक रकम निकालकर कर धोखाधडी किया है । बुजुर्ग सुशील कुमार गुप्ता की रिपोर्ट पर से नेवई पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।