बीएसपी कर्मियों का पे स्केल हुआ तय, सभी कर्मियों को मिलेगा लाभ, एस 11 ग्रेट के कर्मी को 107900, सभी अलाउंसेस की होगी सही गणना, एरियर पर नहीं बनी बात

बीएसपी कर्मियों का पे स्केल हुआ तय, सभी कर्मियों को मिलेगा लाभ, एस 11 ग्रेट के कर्मी को 107900, सभी अलाउंसेस की होगी सही गणना, एरियर पर नहीं बनी बात


बीएसपी कर्मियों का पे स्केल हुआ तय, सभी कर्मियों को मिलेगा लाभ, एस 11 ग्रेट के कर्मी को 107900, सभी अलाउंसेस की होगी सही गणना, एरियर पर नहीं बनी बात

भिलाई नगर 6 अप्रैल । नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील की आज हुई बैठक में सेल कर्मियों का पे स्केल फिक्स हो गया है। सेल के सभी कर्मचारियों को इसने पे स्केल का लाभ मिलेगा s11 का पे स्केल पढ़कर अब 107900 हो गया है। इस वेतन समझौते के लिए सेल कर्मचारी विगत 58 माह से इंतजार कर रहे थे । कर्मियों को सभी सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। परंतु एरियर पर अभी बात नहीं बनी है यह मामला लटका हुआ है।

एनजेसीएस सब कमेटी की बैठक आज सुबह 11:00 बजे नई दिल्ली में प्रबंधन एवं यूनियन के प्रतिनिधियों के मध्य शुरू हुई । शुरुआत में एस 11 ग्रेड के लिए प्रबंधन ने 85,000 रुपए का प्रस्ताव रखा। परंतु यूनियन के द्वारा 115000 रुपए से कम पर चर्चा करने को सहमत नहीं हुआ। दोनों ही पक्षों के मध्य चर्चाएं होती रही भोजन अवकाश के पूर्व प्रबंधन की ओर से 96000 रुपए का प्रस्ताव दिया गया। परंतु यूनियन सहमत नहीं हुआ। भोजन अवकाश के पश्चात पुनः दोनों ही पक्षों के मध्य चर्चा प्रारंभ हुई। इस मैराथन बैठक में अंततः रात्रि 8:00 बजे के करीब प्रबंधन एवं यूनियन सेल कर्मियों के  एस 11 ग्रेड के लिए 107900 रुपए पर सहमत हुए। 

पे स्केल तय होने से सभी सुविधाओं की होगी सही गणना

पिछले 58 माह से पे स्केल तय नहीं होने के कारण सेल कर्मियों को काफी नुकसान हो रहा था एचआरए, प्रोविडेंट फंड, पेंशन,डीए सहित अन्य अलाउंस की सही गणना नहीं हो पा रही थी परंतु पे स्केल फिक्स हो जाने के कारण अब सभी अलाउंस की सही गणना हो पाएगी जिसका पूरा पूरा लाभ अब कर्मचारियों को प्राप्त होगा। नया पे स्केल तय हो जाने के कारण प्रत्येक कर्मचारियों को बेसिक में 3% की वृद्धि होना तय है।

एरिया पर नहीं बनी बात

सेल कर्मचारियों का वेतन समझौता वर्ष 2017 में हो जाना चाहिए था परंतु 58 माह बीत जाने के पश्चात भी समझौता नहीं हो पाया था आज की स्थिति में यह समझौता हो चुका है समझौता वर्ष 2017 से लागू होना है परंतु कर्मियों को एरियर कब से मिलेगा कितना मिलेगा इस पर अभी बात नहीं बन पाई है।