मामूली विवाद पर मिडलैंड ट्रांसपोर्ट कैरियर के संचालक ने सुपरवाइजर एवं उसके दोस्त पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट पर से ट्रांसपोर्ट व्यवसाई के खिलाफ अपराध दर्ज
भिलाई नगर 11 मार्च । मिडलैंड ट्रांसपोर्ट केरियर के संचालक द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज मैं कार्यरत सुपरवाइजर एवं उसके मित्र पर मामूली बात को लेकर राड से प्राणघातक हमला किया गया। जानलेवा हमले में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है रिपोर्ट पर से भिलाई 3 पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर ट्रांसपोर्ट व्यवसाई तलाश की जा रही है।

भिलाई 3 थाने के उप निरीक्षक प्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रार्थी डी. सुदर्शन पिता डी रवि सुभाष नगर सेक्टर 11 वार्ड 39 खुर्सीपार जोन 1 में रहता है। उसका दोस्त अकरम अली पिता हैदर अली ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में सुपरवाइजर का काम करता है। 9 मार्च की देर रात 10 -11 बजे के करीब को दीपू दर्शन एवं अकरम बाईक में ट्रक देखरेख कर पुरैना से वापस घर जा रहे थे। सिरसा गेट चौक नहर पुलिया के बाजू अंडर ब्रिज के मुहाने के पास मिडलैंड ट्रांसपोर्ट केरियर के संचालक पंकज सिंह एवं उसके चालक खडे थे। पंकज सिंह ने गाडी को कट मार्केट जाने का आरोप लगाते हुए अपनी गाडी से लोहे का राड निकालकर डी सुदर्शन के सिर पर राड से हमला किया। इस हमले में डी सुदर्शन का सर फट गया खुन से लहुलुहान हो गया। के बाद भी पंकज सिंह उसके दोनों पैर पीठ, पसली एवं शरीर के अन्य हिस्सों में रॉड से हमला करता रहा। बीच-बचाव करने पहुंचे अकरम के दाहिने पैर पीठ में मारकर गंभीर चोट पहुचाया है । दोनों ही ने भागकर अपनी जान बचाई । दोनों ही घायल अवस्था में भिलाई 3 थाना पहुंचे जहां पर इलाज के लिए दोनों ही घायलों को सुपेला अस्पताल भेजा गया। इस जानलेवा हमले में श्री सुदर्शन एवं अकरम को गंभीर चोट आने पर दूसरे दिन रिपोर्ट पर से आरोपी पंकज सिंह एवं अन्य के खिलाफ भिलाई 3 पुलिस द्वारा धारा 307 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

