ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज से चोरी गया ट्रेलर को 2 दिन में ही पुरानी भिलाई पुलिस ने किया जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार की तलाश जारी

ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज से चोरी गया ट्रेलर को 2 दिन में ही पुरानी भिलाई पुलिस ने किया जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार की तलाश जारी


ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज से चोरी गया ट्रेलर को 2 दिन में ही पुरानी भिलाई पुलिस ने किया जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार की तलाश जारी

भिलाई नगर 28 जुलाई । थाना पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा ट्रेलर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि प्रार्थी  अमित सिंह पिता जानेश्वर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी नेहरू नगर पूर्व ब्लॉक नम्बर 64 प्लाट नम्बर 11, 12 भिलाई ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है।  26 जुलाई को हथखोज में सिंह रोड़ लाईन्स का ट्रांसपोर्ट गोडाउन के बाहर ट्रेलर क्रमांक CG 07 CA 3916 को खड़ी किया था, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेन की मदद से खींचकर चोरी कर ले गये।  रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 333 / 2022 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। चोरी के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि हरेराम मांझी अपने अन्य साथिया के साथ हथखोज में किसी फैक्ट्री के बाहर खड़ी ट्रेलर का हार्स एवं ट्रेलर की ट्राली को क्रेन के माध्यम से चोरी किये हैं तथा ट्रेलर की ट्राली को इन्ड्रस्टीयल एरिया में एवं ट्रेलर की हार्स को बापू नगर तीन तलाब के पास खड़ी करके रखे है। सूचना की तस्दीक करते हुए हरेराम मांझी को खुर्सीपार क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में हरेराम मांझी से पूछताछ करने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना करना स्वीकर किया। आरोपी की निशानदेही पर ट्रेलर का हार्स एवं ट्राली जुमला कीमती 18,60,000/- बरामद किया गया। फरार आरोपीयों पतासाजी की जा रही है।  उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई से उप निरीक्षक दुर्गेश वर्मा, सउनि गोरखनाथ हरीचंद्र चौधरी एवं एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि शमित मिश्रा, प्र. आरक्षक चन्द्रशेखर वंजीर, आरक्षक रिंकू सोनी, सत्येन्द्र मरिया, रमेश पाण्डेय, अमित दुबे, प्रदीप यादव, भावेश पटेल, विक्रांत कुमार, एवन बंछोर, की उल्लेखनीय भूमिका रही।