प्रेम जाल में फ़ांस कर लगातार सवा साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुरानी भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जातिगत भेदभाव का बहाना बनाकर शादी से किया था इंकार

प्रेम जाल में फ़ांस कर लगातार सवा साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुरानी भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जातिगत भेदभाव का बहाना बनाकर शादी से किया था इंकार


प्रेम जाल में फ़ांस कर लगातार सवा साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुरानी भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जातिगत भेदभाव का बहाना बनाकर शादी से किया था इंकार

भिलाई नगर 12 जून । पीड़िता से शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है ।  गिरफ्तारी की डर से छिपे आरोपी को स्पेशल टीम के द्वारा पकड़ा गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 दिसंबर 2021 को आरोपी घनश्याम साहू पिता स्व परमानंद साहू उम्र 29 साल निवासी उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे पंचशील नगर वेस्ट का रहने वाला है। पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी का प्रलोभन देकर प्रथम बार अपने दोस्त राजू वर्मा के किराये के मकान में ले जाकर बलात्कार किया है। इसके पश्चात लगातार 3 फरवरी 2022 तक पीड़िता के साथ बलात्कार किया है। पीड़िता द्वारा घनश्याम साहू को शादी करने का प्रस्ताव दिया था इस पर आरोपी ने कहां कि  जातिगत भेदभाव का बहाना बनाकर शादी के प्रस्ताव को आरोपी के द्वारा ठुकरा दिया गया । 12 अप्रैल को घनश्याम साहू पीड़िता को शादी करने से मना करते हुए डराया धमकाया तब पीड़िता अपनी मां को बताई तब 26 मई को थाने में आकर पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन देकर आरोपी घनश्याम साहू के विरूद्ध बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई । जिस पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 249/22 धारा 376 (2) (एन), 506बी भादवि पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता का धारा 164 जाफी के तहत बयान न्यायालय से कराया गया। पीड़िता एस सी / एस टी एक्ट के होने से प्रकरण में धारा 3(2), 5 एस सी / एस टी एक्ट जोड़ी गई। आज दोपहर 2:00 बजे आरोपी को  गिरफ्तार कर  न्यायालय से 24 जून तक ज्यूडिशियल रिमांड लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई मनीष शर्मा, उप निरीक्षक प्रकाश शुक्ला, सउनि राजेश पाण्डेय पेट्रोलिंग स्टाफ प्र. आर. राकेश सिंह, आर. संदीप सिंह, कृष्णा सिंह, विजय सिंह, अरविंद मेढ़े की उल्लेखनीय भूमिका रही।