छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिया समर्थन
भिलाई नगर 8 अप्रैल । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कल शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला मैं पहुंच कर तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल के पक्ष में समर्थन जताया अस्पताल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा इस हड़ताल को अपना समर्थन दिया है।
प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक ,संभागीय महामंत्री सत्येन्द्र गुप्ता ने आज सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का तीन दिवसीय निश्चित कालीन हडताल के परिपेक्ष्य मे दौरा कर अधिकारी व कर्मचारियों की.महत्वपूर्ण मांग महंगाई भत्ता ओर गृहभाडा भत्ता सातवें वेतनमान के अनुरूप दिया जाने हडताल के लिए आवेदन लिया है।
ज्ञात हो छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रांतीय आह्वान पर अपनी 28 सूत्रीय मांगों ओर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन संघर्ष मोर्चा दो सूत्रीय मांगों पर 11 अप्रैल से तीन दिवस निश्चित कालीन हडताल कर रहा है। असलम ने बताया कि प्रदेश मे 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है जबकि केंद्र व अन्य राज्यों मे 34 प्रतिशत दर महंगाई भत्ता मिल रहा है। बढती महंगाई से अधिकारी कर्मचारियों के बजट पर भार पड रहा है। प्रतिदिन पेट्रोल डीजल ओर रसोई गैस के बढते दाम ने सभी चीजों के भाव बढा दिए है। वहीं अधिकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता अन्य प्रदेशों से भी कम मिल रहा है। कोविड काल मे लगातार सेवा करने के बावजूद अतिआवश्यक सेवा के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की अन्य मांग सभी कैडरो की वेतन विसंगति दूर करने ओर पुलिस विभाग के भांति 13 माह.का वेतन स्वास्थ्य कर्मचारियों को देने मुख्य मंत्री भूपेश बघेल से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ कर रहा है । प्रदेश मे सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी 5 दिवस कार्य करते है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी 7.दिवस 24 घंटे कार्य सम्पन्न कर रहे है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की अन्य मांगों मे जीवन दीप समिति के कर्मचारियों को नियमित करने ओर संविदा प्रथा समाप्त कर सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित पदो के अनुरूप समायोजन ओर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को नियमित रूप से नियुक्त करने की है । आज संगठन की ओर से जिला अस्पताल दुर्ग के संयोजक राघेवेन्द साहू , प्रांतीय सचिव मोहन राव, सुपेला अस्पताल अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंह उपाध्यक्ष एम एल साहू, सचिव राहूल कन्नौजे, सहसचिव लोकेश यादव व सुपेला अस्पताल की महामंत्री श्रीमती आशा दुबे ओर अधिकारी वर्ग से डा पीयम सिंह डा नागदवे सहित जीवन दीप समिति ओर नियमित व संविदा कर्मचारियों ने सर्मथन दिया है

