*जिले में संक्रमण का आंकड़ा कम होकर पहुंचा दहाई अंक, पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 3.4%, आज भी 245 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर की वापसी*

*जिले में संक्रमण का आंकड़ा कम होकर पहुंचा दहाई अंक, पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 3.4%, आज भी 245 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर की वापसी*


जिले में संक्रमण का आंकड़ा कम होकर पहुंचा दहाई अंक, पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 3.4%, आज भी 245 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर की वापसी

दुर्ग 8 फरवरी । जिला दुर्ग में आज लगभग सवा महीने के बाद पहली बार  आंकड़ा 100 की संख्या से कम रहा आज केवल 82 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि 245 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। जिले में कोरोना पॉजिटिविटी की दर 3.4% मात्र रह गई है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला दुर्ग में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से आज 2355 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से केवल 82 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है कोरोना संक्रमण की दर घटकर 3.4% रह गई है जो कि निर्धारित दर 4% से कम हो चुकी है। जिले में कोरोना का संक्रमण 4% से अधिक होने की स्थिति में ही सारे प्रतिबंध लागू किए गए थे। परंतु अब संक्रमण की दर 4% से कम हो चुकी है। जिसके कारण सारे प्रतिबंध हटाए जाने की पूरी संभावनाएं हैं। फिर भी जिले के नागरिकों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 महामारी के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए।