रायपुर में पुलिस कमिश्नरी की अधिसूचना जारी, 21 शहरी थाने होंगे, पढ़े पूरी व्यवस्था

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी की अधिसूचना जारी, 21 शहरी थाने होंगे, पढ़े पूरी व्यवस्था


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 21 जनवरी। रायपुर में पुलिस कमिश्नरी को लेकर शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें निगम क्षेत्र में ही लागू कमिश्नरी सिस्टम क्रियान्वित होगा। रायपुर ग्रामीण इलाके में अलग एसपी होंगे। छत्तीसगढ़ शासन ने गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था शुक्रवार 23 जनवरी की रात से प्रभावशील होगी।

अधिसूचना में बताया गया है कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या लगभग 19 लाख है और बढ़ती आबादी, अपराध, ट्रैफिक दबाव एवं शहरी चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

21 शहरी थाने कमिश्नरेट में शामिल

अधिसूचना के अनुसार रायपुर नगर पुलिस जिले के तहत आने वाले 21 थाना क्षेत्रों को कमिश्नरेट सीमा में शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से –

  1. सिविल लाइन
  2. देवेंद्र नगर
  3. तेलीबांधा
  4. कोतवाली
  5. गंज
  6. मोवा थाना
  7. गोल बाजार
  8. पुरानी बस्ती
  9. डी.डी. नगर
  10. आमासिवनी
  11. आजाद चौक
  12. सरस्वती नगर
  13. कबीर नगर
  14. राजेंद्र नगर
  15. पुरानी बस्ती विस्तार क्षेत्र
  16. टिकरापारा
  17. उरला (नगर निगम क्षेत्र में आने वाला भाग)
  18. खमतराई
  19. गुढ़ियारी
  20. पंडरी
  21. खम्हारडीह

इन सभी थाना क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था अब सीधे पुलिस आयुक्त के अधीन होगी।

37 वरिष्ठ पद सृजित, नई प्रशासनिक संरचना

अधिसूचना में कमिश्नरेट के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के पद भी निर्धारित किए गए हैं-

पुलिस आयुक्त – 1

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त- 1

पुलिस उपायुक्त – 5

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त – 9

सहायक पुलिस आयुक्त – 21

इन अधिकारियों को अलग-अलग जोनों, अपराध शाखा, यातायात, मुख्यालय, साइबर सेल, इंटेलिजेंस, महिला अपराध, प्रोटोकॉल और कानून-व्यवस्था इकाइयों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।