वार्ड में दादी की रिटायरमेंट सेलिब्रेशन पार्टी का शोरगुल नहीं आया रास 🛑 पार्षद पति और देवर ने डाला “रंग में भंग” 🛑 जमकर चला लात घूंसा 🛑 पार्षद पति, देवर और रावटे परिवार की काउंटर रिपोर्ट दर्ज

वार्ड में दादी की रिटायरमेंट सेलिब्रेशन पार्टी का शोरगुल नहीं आया रास 🛑 पार्षद पति और देवर ने डाला “रंग में भंग” 🛑 जमकर चला लात घूंसा 🛑 पार्षद पति, देवर और रावटे परिवार की काउंटर रिपोर्ट दर्ज



भिलाई नगर, 03 जुलाई। नगर पालिका निगम रिसाली के मौहारी मरोदा वार्ड की पार्षद के पति एवं उसके देवर द्वारा क्षेत्र में चल रहे एक समारोह में जाकर अभद्र व्यवहार करते हुए जमकर मारपीट की गई। इस मामले में दोनों ही पक्षों के खिलाफ निवाई पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
आपको बता दें कि सामुदायिक भवन शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा में उमेश रावटे की दादी का सेवानिवृत होने पर रावटे परिवार द्वारा समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें बाहर से मेहमान भी आए हुए थे पार्टी चल रही थी। 30 जून की दोपहर 3:30 के करीब मौहारी मरोदा की पार्षद श्रीमती ईश्वरी साहू के पति एवं उनके भाई प्रदीप साहू समारोह स्थल पर पहुंचे। हल्ला करने का आरोप लगाते हुए अश्लील गालियां देने लगे और हाथ लात मुक्का से मारपीट करने लगे। उमेश रावटे को उसके भाई धर्मेन्द एवं अन्य लोग आकर बीच बचाव किये तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर चले गये। मारपीट से उमेश को बाये पैर में चोट आया है। उमेश की रिपोर्ट पर से नेवई पुलिस के द्वारा पार्षद पति ईश्वरी साहू एवं प्रदीप साहू के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506, 34, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
दूसरे पक्ष में पार्षद पति ईश्वरी साहू एवं पार्षद के देवर प्रदीप साहू ने कहा कि समारोह के दौरान जमकर हो हल्ला एवं गाली गलौज किया जा रहा था। जिसे रोकने के लिए वे लोग समारोह स्थल पहुंचे थे। परंतु उमेश एवं अन्य लोगों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। प्रदीप साहू की रिपोर्ट पर से उमेश एवं अन्य लोगों के भादवि की धारा 294 , 506, 34, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।