सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 7 दिसंबर । हादसे कभी भी हो जाते हैं. इसी वजह से लोगों को हमेशा सतर्क रहने को कहा जाता है. जरा सी भी लापरवाही बरतते ही हादसे बड़ी दुर्घटना का रुप ले लेते हैं और इसका अंजाम बेहद खौफनाक होता है. मेरठ के कैपिटल अस्पताल में चेकअप के लिए गई एक महिला को क्या पता था कि जिस लिफ्ट में जल्दी से नीचे जाने की हड़बड़ में वो चढ़ रही है, उससे वो कभी जिंदा बाहर नहीं निकल पाएगी.
अस्पताल में प्रसव के बाद इलाज करवा रही महिला का पैर लिफ्ट में फंस गया. इसके बाद करीब 45 मिनट तक वो लिफ्ट में ही उल्टा लटकी रही. काफी मशक्क्त के बाद जब लिफ्ट का दरवाजा खोला गया, तब तक महिला की स्थिति गंभीर हो गई थी. डॉक्टर्स ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन नाकामयाब हो गए. आखिर में उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया.
हाल ही में हुई थी डिलीवरी
मृतक महिला का नाम करिश्मा बताया जा रहा है. अस्पताल में ही उसकी डिलीवरी हुई थी. डॉ कविता भाटिया ने उसकी डिलीवरी करवाई थी. ऐसे में डिलीवरी के तुरंत बाद 45 मिनट तक लिफ्ट से उल्टा लटके होने की वजह से उसकी मौत हो गई. अब पुलिस इस मामले में डॉ के अलावा मरीज को स्ट्रेचर से ले जाते कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी.
ऐसे हुआ हादसा
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि करिश्मा को दो कर्मचारी लिफ्ट से ले जा रहे थे. महिला स्ट्रेचर पर थी. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड फ्लोर का गेट खोला. दोनों कर्मचारी पेहकले उतर गए और महिला को स्ट्रेचर सहित खींचने लगे. इसी दौरान लिफ्ट नीचे गिर गई. लिफ्ट का गेट बंद हो गया और उसका पैर दरवाजे में फंस गया. ऐसी स्थिति में महिला 45 मिनट तक उल्टी लटकी रही. आखिर में बांस और बल्ली से दरवाजा खोला गया लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका.

