कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के नवनियुक्त कुलपति ने किया कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी, रायपुर का औचक निरीक्षण, कहां सभी समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

<em>कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के नवनियुक्त कुलपति ने किया कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी, रायपुर का औचक निरीक्षण, कहां सभी समस्याओं का किया जाएगा निराकरण</em>


रायपुर 13 सितंबर । दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के नव पदस्थ कुलपति डॉ. राम रण बिजय सिंह द्वारा 12 सितम्बर रायपुर स्थित कॉलेज ऑफ ऑ डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी, रायपुर का कल निरीक्षण किया गया। इस औचक निरीक्षण के दौरान डॉ. राम रण बिजय सिंह के द्वारा प्रत्येक विभाग का विस्तृत अवलोकन किया गया। इस दौरान कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. ए के त्रिपाठी कुलपति के साथ रहे और विभिन्न प्रकार की जानकारियां देते रहे ।


नवनियुक्त कुलपति के द्वारा प्रशासकीय भवन से निरीक्षण की शुरुआत करते हुए प्रत्येक विभाग तक पहुंचे। उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। उनके द्वारा कॉलेज के क्लासरूम, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला एवं प्रत्येक उपकरणों का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।


अधिष्ठाता कक्ष में बैठक में शामिल समस्त प्राध्यापक गण को उत्कृष्ट शिक्षण एवम सुचारु रुप से प्रायोगिक कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया । इसमें आने वाली परेशानियों को बहुत गहन विवेचन करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये सब समस्याएं हल कर ली जायेगी ।


कुलपति ने सबको प्रोत्साहित करते हुए बैठक ली । अन्त में सभी प्रधापकों ने कुलपति को धन्यवाद देते हुए पुनः भ्रमण पर आने का निवेदन किया गया ।