दिनदहाड़े सब्जी व्यवसाई को चाकू दिखाकर लूट ली मोटरसाइकिल, छावनी पुलिस ने किया जुर्म दर्ज
भिलाई नगर 31 जुलाई । छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निषाद सेवा समिति कैंप 2 के पास दिनदहाड़े सब्जी व्यवसाई मोटरसाइकिल लूट कर अज्ञात आरोपी फरार हो गया। रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
छावनी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अभय कुमार पावर हाउस कैम्प 02 मिलन चौक निषाद सेवा समिति के पास भिलाई में रहता है। आकाश गगा सुपेला में सब्जी का व्यवसाय करता है। आज प्रात करीबन 11.30 बजे मोटर सायकल से सुपेला से अपने घर कैम्प 02 भिलाई जा रहा था। करीबन दोपहर 12.00 बजे निषाद सेवा समिति के पास पहुंचा ही था। अज्ञात व्यक्ति आया और अश्लील गालियां देने लगा । मना करने पर उसने हाथ मुक्का से मारपीट कर चाकू दिखाया। धमका कर मोटर सायकल पल्सर रंग काला क्रमांक CG 07 AY 1306 कीमती 45000 रूपये को छीन कर भाग गया। रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

