दुर्ग, 12 मई । उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह मर्रा खार के एक पेड़ के सहारे अधेड़ ने फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव देखकर ग्रामीणों ने 112 को सूचना दी। उतई पुलिस भी मौका स्थल पर पहुंच गई है।
उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी के मुताबिक मृतक पंचराम बघेल उम्र करीब 55 साल ग्राम सातरा का रहने वाला है। मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। उतई पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

