सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 23 मई।सौदे के बाद की गई शादी पटेल परिवार को बहुत ही महंगी पड़ी। गोल्डन नाइट को दूल्हे को आँख लगते ही दुल्हन तुरंत नौ दो ग्यारह हो गई । अब पीड़ित परिवार पुलिस के शरण में पहुंचा है।
सारंगढ़ क्षेत्र के अमझर में एक दूल्हे के साथ ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,उसने लड़की के रिश्तेदारों को 2 लाख देकर शादी की मगर गोल्डन नाइट के दौरान ही दुल्हन उसे चकमा देकर फरार हो गई। युवक की 21 मई को मंदिर में शादी हुई थी और उसी रात जब परिजन सोए हुए थे तो दुल्हन मौका देखकर वहां से फरार हो गई। कुछ घंटे बाद जब दूल्हा जागा तो सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए। मामले की पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाना में शिकायत की है। दरअसल पुरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अमझर भद्रीडिपा का है, जहां युवक केशव प्रसाद पटेल का सम्पर्क मोबाईल के माध्यम से ओड़िशा के पटनागढ़ जलगलपारा निवासी अज्ञात व्यक्ति से हुआ। जिसने अपने परिचित लड़की पूजा पटेल का फोटो भेज शादी का प्रस्ताव रखा। युवक को लड़की पसंद आने पर युवती के परिजनों ने मंदिर विवाह की बात कही और खर्च में दो लाख रुपये नगद ले लिए। 21 मई 2024 को युवक युवती का सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुंडा स्थित दुर्गा मंदिर में शादी संपन्न होने के बाद युवक दुल्हन को अपने घर ले आया। रात के समय जब कमरे में दूल्हा सो गया तो मौका देखकर दुल्हन फरार हो गई।करीब 1 बजे जब केशव प्रसाद की नींद खुली तो दुल्हन उसके कमरे में नहीं मिली। घटना के बारे में केशव ने अपने परिजनों को बताया और फिर बिचौलिया से संपर्क किया गया तो मोबाईल फोन बंद रहा। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा महसूस किया।पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत कोतवाली थाना में किया है। वही पुलिस मामले में जाँच उपरांत ही कुछ बता पाने की बात कह रही।
बाईट – टेकलाल पटेल..पीड़ित का पिता

