प्रेमी जोड़े ने लगाई अनोखी अर्जी 🟫 Video हुआ वायरल 🟩कहा- ‘जिओ और जीने दो, हमें कुछ हुआ तो आप ही होंगे जिम्मेदार’

<em>प्रेमी जोड़े ने लगाई अनोखी अर्जी 🟫 Video हुआ वायरल 🟩कहा- ‘जिओ और जीने दो, हमें कुछ हुआ तो आप ही होंगे जिम्मेदार’</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 28 फरवरी। बिहार के भोजपुर जिले में प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से साथ रह रहे हैं। प्रेमी जोड़े का यह भी कहना है कि एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते तथा जोड़े ने धमकी दी है कि उन्हें परेशान किया गया, तो वह गलत कदम उठा लेंगे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के आरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के घेघटा गांव का रहने वाला नौशाद आरा में कोचिंग पढ़ने आता था। जहां उसकी बिहिटा थाना इलाके की रहने वाली लड़की से दोस्ती हुई फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। कुछ दिनों पहले नौशाद और लड़की फरार हो गए। मामले में लड़की के परिजनों ने बिहटा थाना में नौशाद और उसके साथियों समेत 3 तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बहाने से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगाया गया है। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। दोनों का कहना है कि वे एक-दूजे से बहुत प्यार करते हैं और साथ रहना चाहते हैं।