भिलाईनगर 27 नवंबर। कुम्हारी थाना अंतर्गत अकेली रह रही महिला के घर से सोने-चांदी के 10 तोले की ज्वेलरी समेत 20 हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर चोर फरार हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 305(ए), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।
कुम्हारी पुलिस ने जंजगिरी सांई विलास मकान नम्बर 04, कुम्हारी की रहने वाली सुखविन्दर कौर (44वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पति कतर (दुबई) में काम करते हैं। जबकि बेटा कनाडा में है। बेटी की भी शादी हो गई है। उसका ससुराल सुपेला में है। वह घर में अकेली रहती है। 21 नवंबर को बेटी की ससुराल मिलने चली गई। घर की देखरेख का काम बाई करती है, जो शाम को घर में ताला लगाकर चली जाती है। 25 नवंबर को घर में काम करने के बाद डॉग को खाना देकर चली गई। इसके बाद रात में पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटने की जानकारी दी। इस बेटी की ससुराल से रात करीब 8.30 बजे अपने घर पहुंच गई। कमरे में जाकर देखी कि घर अंदर कमरा का दरवाजा का ताला टुटा हुआ था। घर के अंदर रखे सामान बिखरा हुआ है। बाउंड्री में ग्रील एवं पीछे की खिडकी का ग्रील काट कर अंदर प्रवेश कर आलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम नही था। प्रार्थिया के घर में रखा 22 ग्राम का सोने का जेंट्स कड़ा, 5 ग्राम की दो सोने की जेंट्स अंगूठी, 9 ग्राम की सोने की लेडीज अंगूठी, 65 ग्राम का सोने का लेडिस गले का हार, सोने की गुरूनानक की छोटा फ्रेमिंग फोटो, चांदी के गणेशजी की छोटी मूर्ति समेत 20 हजार रुपए की नगदी गायब था।
बेटी से मिलने गई महिला के घर का टूटा ताला, 10 तोले से ज्यादा की ज्वेलरी समेत 20 हजार रुपए नगद पर हाथ साफ कर चोर फरार, कुम्हारी पुलिस जुटी जांच में
![]()
