घर पर बेसुध सो रहा था कुर्रे परिवार, सुबह देखा तो नकदी एवं जेवर चोर कर चुका था पार

घर पर बेसुध सो रहा था कुर्रे परिवार, सुबह देखा तो नकदी एवं जेवर चोर कर चुका था पार


🛑 पौने दो लाख रुपए चोरी का कुम्हारी थाने में मामला दर्ज

भिलाई नगर 03 जून। कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में घर पर कुर्रे परिवार बेसुध सो रहा था। सुबह 5:00 जब मकान मालिक की नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और अलमारी से नकदी 1 लाख 40 हजार एवं जेवर पर चोर हाथ साफ कर फरार हो चुका था। रिपोर्ट पर से कुम्हारी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी तीरथ कुर्रे पिता हरिलाल कुर्रे उम्र 52 साल गंगा नगर वार्ड क्रं 03, ईटा भटठा कुम्हारी में रहता है। ड्रायवरी का काम करता है। 1 जून को रात करीब 10:00 बजे परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था। सुबह करीब 05:00 बजे उठा तो देखा की बगल कमरा का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा आलमारी खुला हुआ था। सामान बिखरा पडा था।

आलमारी में रखा करीब 1 लाख 40 हज़ार रुपए नकदी और कान का झुमका 01 जोडी, 02 नग बच्चो का लाकेट, चांदी का पैरपटटी 02 नग, हाथ का चांदी का बच्चो का चुडा 02 नग, चांदी का हाफ करधन 01 नग, चांदी का बाजूबंध 01 नग पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 30000/- रूपये जुमला रकम करीबन 170000/- रूपये एवं बोलेरो पीकप क्रमांक सीजी/04/पीके/3123 का पेपर, प्रार्थी का आधार कार्ड, पैनकार्ड एवं सोना चांदी खरीदी का बिल को कोई अज्ञात चोर घर के पीछे से घर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया। सोना चांदी के बारे में पत्नी मंगलीन बाई ने बतायी है। तीरथ कुर्रे की रिपोर्ट पर से कुम्हारी पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(4)-BNS, 305(a)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।