गोवंश का हत्यारा छावनी पुलिस की गिरफ्त में, भेजा गया जेल

गोवंश का हत्यारा छावनी पुलिस की गिरफ्त में, भेजा गया जेल


🔴2 दिन पहले गोवंश को चाकू से वार कर किया था घायल

भिलाई नगर 25 अक्टूबर। गौवंश की हत्या का खुलासा छावनी पुलिस के द्वारा कर दिया गया है। आरोपी व्दारा गौवंश को चाकू से चोंट पहुंच कर घायल कर दिया था। घायल गोवंश की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री टावर में बताया कि प्रार्थी भारत साहू कैम्प 02 भिलाई की रिपोर्ट पर 23 अक्टूबर को थाना छावनी में अपराध क्रमांक 570/2025 धारा 325 बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी नंद कुमार भारती निवासी संतोषी पारा कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) के द्वारा लाल रंग की गाय को चाकू से वार कर घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मृत्य हो गई । जो अपराध कारित करना पाये जाने से 25 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

नंद कुमार भारती संतोषी पारा थाना छावनी