*सात लाख डिक्की में रख पार्क घूम रहा था सर्कुलर मार्केट का ज्वेलर्स, सिविक सेंटर में रूपये और मूर्ति पार*

*सात लाख डिक्की में रख पार्क घूम रहा था सर्कुलर मार्केट का ज्वेलर्स, सिविक सेंटर में रूपये और मूर्ति पार*


सात लाख डिक्की में रख पार्क घूम रहा था सर्कुलर मार्केट का ज्वेलर्स, सिविक सेंटर में रूपये और मूर्ति पार

भिलाई नगर, 10 जनवरी। सिविक सेंटर में एक ज्वेलर्स की स्कूटर से 7 लाख नगद और गणेशजी की मूर्ति चोरी कर ली गई है। कल रात साढ़े 10 बजे भिलाई नगर कोतवाली में रिपोर्ट बाद पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पतासाजी में जुट गई है। 

कोतवाली थाना एसआई अर्जुन लाल पटेल ने बताया कि संगम चौंक न्यु खुर्सीपार निवासी 30 वर्षीय रितेश सोनी की कंगना ज्वेलर्स के नाम से दुकान पावर हाऊस सर्कुलर मार्केट में है। वह 30 दिसंबर को मन्नपुरम गोल्ड सुन्दर नगर रायपुर से आक्शन का सोना खरीदकर अपने दुकान लाया और गलाई कर बरडिया ज्वेलर्स दुर्ग में 6 जनवरी को बिक्री कर रकम 9 लाख 10 हजार घर ले गया। कुछ रकम अपने व्यापारिक एवं घरेलु काम मे खर्च कर शेष रकम 7 लाख रुपये 8 जनवरी को के 2 बजे एक भूरे रंग के बैग मे रखकर सुपेला स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिये आया। बैंक बंद होने से दुकान में काम करने वाली दुर्गेश्वरी साहू को बुलाया और दोनों एक्टीवा क्रमांक सीजी 07 बीजेड 1722 की डिक्की में बैग रख सुपेला से सेक्टर-1, उसके बाद मिराज टाकिज के पास घूमकर मोनेमेंट गार्डन सिविक सेंटर करीबन साढ़े 4 बजे गए और एक्टीवा को रोड के किनारे मोनोमेंट के पास खड़ी कर पार्क के अंदर घुसा। पौने 6 बज वापस आए तो देखा एक्टीवा की डिक्की खुली है और उसमें रखा बैग जिसमें 7 लाख रुपये, चेकबुक एवं गणेशजी की मूर्ति थी, अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। है आसपास पता तलाश करने के बाद घर में चर्चा कल देर रात रिपोर्ट पर धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।