रेलवे स्टेशन से मास्क वितरण की पहल यात्रियों के मध्य बनती है जागरूक जिले की छवि – डॉक्टर भूरे,
जन समर्पण सेवा संस्थान एवं दुर्ग इलेक्ट्रॉनिक जनरलिस्ट एसोसिएशन ने रेलवे स्टेशन से वितरित किए 5 हजार मास्क एवं साबुन
दुर्ग 9 जनवरी । जन समर्पण सेवा संस्थान एवं दुर्ग इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रुप से कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य रेलवे स्टेशन दुर्ग से 5 हजार मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया। दौरान शामिल जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे उनकी पत्नी डॉ रश्मि भूरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा ने दोनों ही संस्थाओं द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में किया गया यह प्रयास जनमानस के मध्य जन जागरूकता का संदेश देगा।

डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने कहां कि रेलवे स्टेशन से ही बाहर से आने वाले यात्री शहर के प्रति अपना दृष्टिकोण तय करते हैं इस स्थिति में रेलवे स्टेशन से ही जागरूकता अभियान दिखाई देना बाहर से आने वाले यात्रियों के मध्य अच्छा संदेश जाता है उन्हें अनुमान होता है कि जिले के लोग जागरूक है और यह बहुत ही अच्छी पहल है मास्क का वितरण किया जाना आज के समय में प्रासंगिक है उन्होंने यह भी कहा कि तीसरी लहर के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है संक्रमण की स्थिति में नागरिकों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई है परंतु इस तीसरी लहर में जिले के नागरिकों को शासन के प्रयास से 75% कोरोना टीके का दोनों डोज एवं 90% नागरिकों को प्रथम दोष लग चुका है इसके अलावा 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को भी लगभग 70% प्रथम रोज लगाया जा चुका है उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन में भी टेस्ट करने के लिए टीम लगाई गई है प्रतिदिन 600 से अधिक संख्या में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच की जा रही है लगभग सभी बाहरी व्यक्तियों को ट्रेस किया जा रहा है जिसके कारण परेशानी नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि 15 वर्ष से कम उम्र के जो बच्चे पॉजिटिव आ रहे हैं उन्हें भी आइसोलेट किया जा रहा है और प्रयास है कि इन बच्चों की इम्यूनिटी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा ताकि वह इस महामारी का आसानी से मुकाबला कर सके।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने कहा कि दोनों ही संस्थाओं के द्वारा जो पूर्णता लमें जागरूकता अभियान चलाया गया है वर्तमान समय की आवश्यकता है जब मीडिया के लोग इस प्रकार के अभियान चलाते हैं तो निश्चित तौर पर इसके अच्छे परिणाम सामने आते हैं कोरोना की लड़ाई जीतने के लिए सभी लोगों को स्वस्थ रहते हुए मास्क का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए प्रोटोकॉल को अपनी गतिविधियों में शामिल करना चाहिए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव , नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र यादव, मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा जन समर्पण सेवा संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, ईशान शर्मा , आशीष मेश्रम, प्रकाश कश्यप ,राजेंद्र ताम्रकार, पंकज यादव, शुभम सेन, मृदुल गुप्ता, अख्तर खान, शिबू मिर्जा एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के हितेश शर्मा, महेंद्र पटेल ,सुनील चौहान, मिथिलेश ठाकुर, अनुभूति भाकरे ठाकुर, कोमल धनेसर, यशवंत साहू सहित अन्य ने उपस्थित होकर रेलवे स्टेशन में मौजूद यात्रियों को मास्क एवं साबुन का वितरण किया।

