🔴 नंदिनी थाना प्रभारी की समझाइए इसके बाद देर रात्रि मामला हुआ शांत
भिलाईनगर 30 दिसंबर । नंदिनी थाना अंतर्गत रविवार की रात तेज रफ्तार हाईवे ने एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मामले को देखते हुए अतिरिक्त बल मंगाया गया था। देर रात 2:00 नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा की समझाइए इसके बाद मामला शांत हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात ग्राम नंदकठठी में हाइवा क्रमांक सीजी 07 एवाय 7710 की ठोकर से मदन लाल निषाद पिता तीजऊ राम निषाद (53 वर्ष ) की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर गाड़ी मालिक को बुलाने की मांग कर रहे थे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थाने से अतिरिक्त बल मंगाया गया था। मौके पर नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा एवं थाना के बल ने आम जनता को समझाइश दी। देर रात्रि 2:00 के करीब मामला शांत हुआ। नंदिनी पुलिस के द्वारा ट्रक जप्त कर लिया गया है। मामले में विवेचना जारी है।

