नीट परीक्षा देने भिलाई आई छात्रा की करंट लगने से मौत , मृतक छात्रा धमतरी की थी रहने वाली, नेवई पुलिस थाना क्षेत्र की घटना

भिलाई नगर 15 सितंबर नीट की परीक्षा देने आई छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। नेवई पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

नेवई पुलिस ने बताया कि नीट का एग्जाम देने के लिए जिला धमतरी के ग्राम साकरा से  पायल गंगराले 21 वर्ष एवं उसकी सहेली बेबी भिलाई आई हुई थी। प्रगति नगर वैशाली में पीजी में सोनी परिवार के घर रह रही थी। रविवार को परीक्षा देने के बाद पायल और उसकी सहेली बेबी दोनों ही पीजी में ही रुक गए थे । कल सुबह 9:00 से 10:00 के बीच कपड़ा सुखाने के लिए पीजी रूम की छत पर पायल गई हुई थी । कपड़ा सुखाते समय कपड़ा बिजली के तार के संपर्क में आ गया। जिसके कारण छटपटा कर पायल छत पर ही गिर पड़ी । 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सेक्टर 9 अस्पताल में ले जाया गया । जहां इलाज के दौरान दोपहर 1:30 बजे के करीब उसकी मौत हो गई । नेवई पुलिस के द्वारा सूचना पर से मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।