बच्ची को आईसक्रीम खिलाने व गार्डन घुमाने के नाम से छेड़छाड़, नाबालिक ने आरोपी को काटा और स्वयं को बचाया, मोहन नगर पुलिस ने किया आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार
दुर्ग 6 नवंबर मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज मासूम बच्ची को आइसक्रीम खिलाने एवं मोटरसाइकिल में घुमाने के बहाने पाक ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिक बच्ची ने स्वयं को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने के लिए आरोपी युवक को दांत से काट काट लिया एवं उसकी पकड़ से निकलकर घर पहुंची गई एवं विस्तार पूर्वक घटना के संबंध में परिजनों को अवगत कराया।
मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि आज प्रार्थिया ने थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग पुत्री को आरोपी देवेन्द्र दीप पिता सुरेश दीप उम्र 20 साल निवासी पानी टंकी के पास तितुरडीह दुर्ग द्वारा बहला फुसलाकर आईसक्रीम खिलाने एवं गार्डन घुमाने के नाम से अपनीबमोटर सायकल मे बिठाकर मिठाई दुकान ले गया । थोडी देर बाद गार्डन मे झूला झूला कर कातुलबोर्ड जंगल की तरफ ले गया एवं उसके साथ छेडछाड किया । जिससे बालिका आरोपी के हाथ को दांत से काटकर भाग कर घर गई और सारी घटना को अपनी मां को बताई । रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 428/2021 धारा 363, 366क, 354क भादवि व 8, 12 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी की पता तलाश कर थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी से पूछताछ किया गया । आरोपी को विधिवत को गिरफतार किया गया। आरोपी देवेन्द्र दीप को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक उमा ठाकुर थाना पेट्रोलिंग पार्टी की सराहनीय भूमिका रही।

