सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 13 जुलाई। दो दिन पहले पुलिस को शिकायत मिली कि उडान कंपनी के माध्यम मोबाइल मंगाकर पार्सल में साबुन व अन्य सामान भरकर रिटर्न करके धोखाधडी करते हुए लगभग 17 लाख रूपये की ठगी अज्ञात आरोपी कर चुके हैं। इस तरह की ठगी का सिलसिला सा चल निकला है। इस धोखाधड़ी के संबंध में मिली शिकायत को भोपाल पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 और 406 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस कमिश्नर भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा के निर्देश एवं पुलिस उपायुक्त श्रुत कीर्ति सोमवंशी, शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध शिवपाल सिंह कुशवाहा द्वारा थाना प्रभारी अपराध निरीक्षक अनूप कुमार उइके के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतारासी हेतु लगाया गया।
पीड़ित ने 10 जुलाई को गठित टीम को बताया कि उसकी कंपनी का काम इलेक्ट्रानिक्स, होम एप्लाईस सामान उड़ान प्लेटफार्म के प्राप्त आर्डरों को डिलेवरी करना है। सामान उड़ान प्लेटफार्म पर रजिस्टर्ड रिटेलर्स को सप्लाई किया जाता है। कुछ समय से उनको सेलर्स से शिकायत मिल रही है कि उनके द्वारा भेजे गये उड़ान के माध्यम से मोबाईल के जो पार्सल रिप्लेस हुये हैं उनमें वापसी के समय साबुन या अन्य कोई सामान प्राप्त हुआ है, जिसकी जाँच कंपनी के एरिया सिक्युरिटी से कराई तो जानकारी मिली कि कुछ आर्डर 22 नवंबर 2022 को दो मोबाईल नंबर एवं कपंनी से कुल 95 मोबाईल जो कि 9950485549 से 19 मोबाईल, 9799724464 से 14 मोबाईल, महावीर सेल्स कार्पोरेशन से 9, एचवाय ग्रेड इल्केट्रीकल्स से 4 आर्डर, आर्डर आईडी पर 13 मोबाईल, पार्थ ट्रेडर्स के 5 आर्डर आईडी से 22 मोबाईल, सिद्धी विनायक ट्रेडिंग कंपनी 7 आर्डर आईडी पर 17 मोबाईल आर्डर किये गए थे। सभी आर्डर 80 फीट रोड सांई मंदिर पुष्पा नगर अशोका गार्डन भोपाल के आर्डर थे।10 जुलाई को राज किराना स्टोर्स मोबाइल नंबर 9257826954 की आईडी से पता सांई मजार के पास अशोका गार्डन भोपाल के पते से रेडमी 10 प्रो प्लस के, वनप्लस, वीवो, रियल मी के कुल 15 मोबाइल, 2 जोडी जूते तथा 2 स्मार्ट वाच आर्डर किये गये हैं। ये लोग वही लोग हो सकते हैं, ऐसा अंदेशा पीड़ित द्वारा जताया गया।
सूचना पर टीम द्वारा मौके पर
पहुंचकर होटल सिग्मा पैलेस में दबिश दी तो होटल के 103 नं रुम में चैतराम मीना उर्फ पंकज पिता राम खिलान मीना (26 वर्ष) निवासी ग्राम मुराडा, गंगापुर सिटी थाना तलावडा जिला सवाई माधौपुर राजस्थान, दिनेश चन्द्र मीना उर्फ घीरु पिता कैलाश चन्द्र मीना (26 वर्ष) निवासी ग्राम मुराडा, गंगापुर सिटी थाना तलावडा जिला सवाई माधौपुर राजस्थान, अनिल कुमार मीना उर्फ बिल्लू पिता राम जी लाल मीना (26 वर्ष) निवासी ग्राम पोष्ट बावड तहसील वामनवास जिला माधौपुर राजस्थान से पूछताछ पर कभी कुछ कभी कुछ बताने लगे। बारीकी से पूछताछ करने पर सभी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वो लोग उड़ान कंपनी में फर्जी आईडी बनाकर समान बुक कर उक्त पार्सल में साबुन रखकर वापिस कर देते थे तथा आरिजनल सामान को राजस्थान में बेच देते थे। पुलिस टीम में शामिल निरीक्षक अनूप उईके, उनि कलीमउद्दीन, सउनि प्यारेलाल, प्र आर गजराज सिंह, प्रतीक कुमार, छवि, विजय वरण, आर शादाब, आर बीरवल, आर लक्ष्मण तोमर, आर विवेक नामदेव, पूजा अग्रवाल आरोपियों से पूछताछ और इनके पुराने अपराधिक रिकार्ड की तफ्तीश कर रही है।
ऑनलाईन बुकिंग कर 17 लाख रुपये के मोबाईल उड़ाने वाली गैंग का पर्दाफाश 🛑 राजस्थान के तीन आरोपियों को 48 घंटे के भीतर होटल से दबोच ले आई पुलिस 🛑 मोबाईल के पार्सल में साबुन रख बनाते थे बेवकूफ

