*कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप मध्यानी की अंतिम यात्रा निकलेगी कल शाम 4:00 बजे, अंतिम संस्कार हरना बांधा मुक्तिधाम में*

*कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप मध्यानी की अंतिम यात्रा निकलेगी कल शाम 4:00 बजे, अंतिम संस्कार हरना बांधा मुक्तिधाम में*


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप मध्यानी की अंतिम यात्रा निकलेगी कल शाम 4:00 बजे, अंतिम संस्कार हरना बांधा मुक्तिधाम में 

दुर्ग 12 मार्च । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप मध्यानी 59वर्ष का शनिवार की दोपहर  हैदराबाद के एक नीजि अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।  वे लंग्स के इंफेक्शन से पीड़ित थे।उनका पिछले हफ्तेभर से हैदराबाद में इलाज चल रहा था। स्व.मध्यानी दुर्ग नगर निगम में तीन बार पार्षद निर्वाचित होने के साथ नेता प्रतिपक्ष भी थे। सत्र 2014 में महापौर चुनाव के दौरान उन्होने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। पिछले विधानसमा चुनाव में उन्होंने जोगी कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस-भाजपा  प्रत्याशियों को कडी टक्कर दी थी , लेकिन उसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। स्व. मध्यानी सहज, सरल होने के साथ दूसरों की मदद करने में सदैव आगे रहे।वे बेहद लोकप्रिय थे। उनका निधन कांग्रेस के लिए की अपूरणीय क्षति हैं। उनके निधन पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस पार्षदों, नेताओ के अलावा सिंधी समाज के लोगों ने गहरा शोक वक्त किया है। उनकी अंतिम यात्रा रविवार 13 मार्च  को शाम 04:00 बजे निवास स्थान से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार हरना बाँधा मुक्तिधाम किया जाएगा !