*जवाहर नगर गार्डन के झूले पर पैग बना ले रहा था बारिश का मजा, पुलिस पहुंचते ही हिरण हुआ नशा, युवक गिरफ्तार*

*जवाहर नगर गार्डन के झूले पर पैग बना ले रहा था बारिश का मजा, पुलिस पहुंचते ही हिरण हुआ नशा, युवक गिरफ्तार*


जवाहर नगर गार्डन के झूले पर पैग बना ले रहा था बारिश का मजा, पुलिस पहुंचते ही हिरण हुआ नशा, युवक गिरफ्तार

भिलाई नगर, 10 जनवरी। आज शहर में रिमझिम बारिश के दौरान जवाहर नगर गार्डन में झूले पर बैठ शराब सेवन कर रहे युवक के खिलाफ वैशाली नगर पुलिस ने छत्तीसगढ़ आबकारी (संशोधन) अधिनियम 2002 की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की है। 

वैशाली नगर थाना को मुखबीर से आज दोपहर को सूचना मिली कि बाम्बे आवास झूला के पास जवाहर नगर गार्डन में एक युवक शराब पी रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी 34 वर्षीय दिनेश गुप्ता पिता नवीन गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी शांति पारा केम्प -1 सार्वजनिक गार्डन में झूले पर बैठ शराब पीते मिला। पुलिस को देखकर वह अपना पैग झाड़ी की तरफ फेंक दिया। उसे तत्काल गिरफ्तार कर थाना लाया गया और कार्रवाई कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।