
भिलाई नगर 30 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज सेक्टर -2 छठ तालाब पहुंचकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा- अर्चना की । उन्होंने छठ मइया की पूजा- अर्चना कर भिलाईवासियों और प्रदेश की खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने लोगों से भेंट करते हुए उनका हालचाल जाना और लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सूर्य देव विपुल ऊर्जा के स्रोत हैं। छठ एकमात्र पर्व है जहां हम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं, नई सुबह और नई उम्मीद के साथ हमारे जीवन में सकारात्मकता का संचार हो। इस सकारात्मकता के साथ सूर्य देव हमें सदैव आगे बढ़ते रहने की ऊर्जा प्रदान करते हैं।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने छठ के पावन अवसर पर आज भिलाई के विभिन्न छठ तालाबों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से भेंटकर उन्हें इस शुभ अवसर की शुभकामनाएं दी एवं वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री पाण्डेय ने आज सेक्टर-2 छठ तालाब, छावनी में शीतला शहीद चुम्मन यादव सरोवर, लक्ष्मण नगर, बैकुंठधाम एवं हाउसिंग बोर्ड सूर्यकुण्ड तालाब का भ्रमण किया और लोगों से भेंट की।

उन्होंने कहा कि मैं सूर्य देव और छठी मइया से भिलाई वासियों की खुशहाली समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।श्री पाण्डेय के भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से विनोद सिंह, प्रशांत पाण्डेय, रिंकू साहू, रोहित तिवारी, आकाश चंद्रवंशी, एस. राजशेखर, रेहान अहमद, आशुतोष पाण्डेय, जे. श्रीनिवास राव, राजा संधू, आदित्य टोपा, आनंद सिंह, जोनाथन जोना, अमित पाण्डेय, रज्जू बग्गा, अशोक यादव आदि बड़ी संख्या में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

