गैरेज में लगी आग तीन चार पहिया वाहन जलकर हुए खाक, फायर ब्रिगेड ने आग को रुई गद्दा दुकान तक पहुंचने से पहले बुझाया, पुलिस की सजगता से टला बड़ा हादसा

भिलाई नगर 18 मई । नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरमियानी रात्रि 3:00 बजे के लगभग शीतला मंदिर के समीप स्थित राजू गैरेज में खड़े तीन चार पहिया वाहनों में आग लग गई थी किसे नेवई खाने के पेट्रोल पार्टी ने देखा एवं अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा को सूचित किया तत्काल फायर ब्रिगेड वाहन ने पहुंचकर इस आग पर काबू पाया ।

नेवई पुलिस ने बताया कि कल रात को गश्त के दौरान पेट्रोलिंग पार्टी ने देखा कि शीतला मंदिर के समीप स्थित राजू गैरेज में खड़ी तीन चार पहिया वाहनों में आग लगी हुई है तत्काल पुलिस पार्टी के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास करने के साथ-साथ पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा को सूचित किया गया सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पहुंचकर आगजनी को नियंत्रित किया। समय पर पुलिस की सजगता एवं फायर कर्मियों के प्रयास से आग को समीप स्थित रुई दुकान तक जाने से बचाया गया आग फैलती तो स्थिति खतरनाक हो सकती थी आगजनी का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।अग्निशमन कर्मी धनु यादव, संतोष मढरिया, नरोत्तम टंडन, मोहन राव ,शारदा प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा।


