नलघर शॉपिंग मॉल दुर्ग में लगी आग को बरसते पानी में रात्रि 2:30 बजे बड़े ही बहादुरी से बुझाया अग्निशमन आपातकालीन सेवा ने

दुर्ग 6 सितंबर । अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के द्वारा सोमवार की रात 2:30 बजे केकरी नलघर शॉपिंग मॉल के प्रथम तल पर लगी आग को बड़ी मशक्कत एवं बहादुरी के साथ आग पर काबू पाया गया। 45 मिनट में बड़े ही परिश्रम के बाद आग को बुझाया गया आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात समय रात्रि 2:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार दुर्ग सिटी कोतवाली के अंतर्गत दुर्ग बस स्टैंड के सामने नलघर शॉपिंग मॉल में लगी आग की सूचना पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात अग्निशमन को रवाना किया गया। वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने भरी बरसात पर  बड़े बहादुरी से शॉपिंग मॉल के छज्जे पर चढ़ा और कुछ अग्निशमन जवान मॉल के अंदर  भारी धुआं होने के बावजूद प्रवेश किया  और दुकान का शटर खोला ।

भारी मशक्कत से आग पर काबू पाया और आग को आगे बढ़ने से बचाया और कुछ सामानों को सुरक्षित बाहर निकाला एवं आग बुझाने में करीब 45 मिनट लगा और आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। अग्निशमन कर्मी एफ प्रवीण ‌बारा, पराग भोसले, मोहन राव,नागेश मारकंडे ,नगर सैनिक जवान हीरामन ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही। किसी भी आपातकालीन स्थिति में आम नागरिकों से अपील है कि वे अग्निशमन कार्यालय नंबर 07882320120 पर संपर्क कर सकते हैं।