दुर्ग आ रही एक्सप्रेस में लगी आग, मुरैना के पास रोक बुझाई गई आग दुर्ग कलेक्टर ने की रेलवे अधिकारियों से चर्चा, दुर्ग के यात्री सुरक्षित

दुर्ग, 26 नवंबर। पंजाब के उधमपुर से दुर्ग छत्तीसगढ़ आ रही उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस की एक बोगी में आग से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि एसी बोगी में सबसे पहले आग लगी और इसके बाद इसकी लपटें अन्य बोगियों तक पहुँच गई। आग लगने की भनक मिलते ही लोको पॉयलट ने ट्रेन मुरैना के निकट हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दी। इसके बाद सभी यात्री सकुशल बाहर निकल गए है।

सूत्रों ने बताया कि हादसा आज दोपहर करीब 3 बजे के आसपास हुआ। उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस दुर्ग छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई थी। अपने निर्धारित गति से चलती हुई ट्रेन मुरैना के निकट पहुंची ही थी कि अचानक इस एक्सप्रेस ट्रेन के एक एसी बोगी से अचानक आग की लपटें देख यात्रियों में चीख-पुकार मचाई। इस समय ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण एसी कम्पारटमेंट की आग ट्रेन के अन्य बोगियों तक पहुँचनी शुरू हो गई थी। यात्रियों ने जंजीर खींचकर ट्रेन रूकवाया। इस समय तक ट्रेन के लोको पॉयलट को भी किसी गंभीर हादसे का अंदेशा हो चुका था, लिहाजा ट्रेन को मुरैना के निकट हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया।

दुर्ग प्रशासन ने रेलवे अधिकारियों एवं मुरैना जिला प्रशासन से या संपर्क, दुर्ग के सभी यात्री सुरक्षित

 सवार दुर्ग जिले के यात्रियों के कुशलक्षेम जानने जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुरैना जिला प्रशासन तथा रेलवे के अधिकारियों से संपर्क किया। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि इसमे सवार दुर्ग जिले के सभी यात्री सुरक्षित हैं।