भिलाई नगर 06 दिसंबर। नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन मरोदा में बीती रात्रि मकान में आग लग गई थी। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के दमकल टीम के द्वारा तत्काल पहुंचकर आप पर काबू पाया गया। दमकल कर्मी के द्वारा आग लगी हुई अवस्था में घर के अंदर घुसकर गैस सिलेंडर को बाहर निकाला गया और गंभीर हादसा होने से बचाया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग एवं जिला सेनानी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धनंजय कुमार के मकान पर आग लगने की कल देर रात्रि 11:00 सूचना मिलते ही अग्निशमन के 1 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने मौका स्थल पर पहुंचते ही बड़े बहादुरी से आग लगे मकान में घुसकर घर के चारों तरफ से पानी की बौछार की गई। आग को 1 गाड़ी पानी के द्वारा नियंत्रण किया गया।
वहीं एक फायर कर्मी हीरामन ठाकुर द्वारा मकान में घुसकर गैस सिलेंडर बाहर निकाला गया। आग को अन्य स्थानों पर बढ़ने से रोक लिया गया। आग लगने के कारण की जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।
दल प्रभारी – महेन्द्र चंदेल अग्निशमन कर्मचारी- मुख्तार अली, अवतार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, हीरामन अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ।
जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग
अग्निशमन कार्यालय नंबर दुर्ग – 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

