कृष्णा हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कृष्णा हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


कृष्णा हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भिलाई नगर 17 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ  आजादी का अमृत महोत्सव कृष्णा हायर सेकण्डरी स्कूल रामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व के इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि बीएसपी से सेवानिवृत्त उप प्रबंधक श्रीमती के के शर्मा  के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के विद्यार्थियों के नारे की गूंज के साथ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।  विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रंजीत कौर ने अपने संबोधन में आजादी के देशभक्त वीर सपूतो को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि देते हुये उनके संकल्पो को आत्मसात कर देश के विकास के लिए विद्यार्थियो को सदैव अग्रणी रहने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के संचालक  तरणदीप सिंग एवं श्रीमती राजवीन्दर कौर (रूबी) के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से आजादी के “अमृत महोत्सव” को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा। विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं ने देश भक्ति गीत, फैन्सी ड्रेस, नाटक एवं भाषण प्रस्तुत करके दर्शको का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वैदेही एवं प्याली दास  द्वारा किया गया। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया।